यहां भी भारत का डंका... बढ़ रही अमीरों की तादाद, 5 साल बाद होंगे 313 अरबपति

Billionaires In India: देश में अमीरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अगले पांच सालों में ये तेजी से बढ़ने वाली है. नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अरबपतियों की तादाद पांच साल बाद 51 फीसदी बढ़ सकती है.

Advertisement
भारत में बढ़ रही अमीरों की तादाद. (Photo:Getty) भारत में बढ़ रही अमीरों की तादाद. (Photo:Getty)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

कोरोना महामारी हो या फिर अमेरिका-ईरान युद्ध जैसी ग्लोबल चिंताएं, भारतीय इकोनॉमी सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है. इसके साथ ही एक और जगह भारत का डंका बज रहा है. अमीरों की तादाद के मामले में देश लगातार कदम आगे बढ़ाता जा रहा है. अब भारत वैश्विक स्तर पर वेल्थ क्रिएशन वाले टॉप देशों में शामिल हैं और अल्ट्रा रिच आबादी के मामले में छठे पायदान पर आ गया है. 

Advertisement

नाइट फ्रैंक (Knight Frank) की वेल्थ रिपोर्ट 2026 पर नजर डालें, तो भारत में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (UHNWIs) की आबादी में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है. 2021 से 2026 के बीच इसे कैटेगरी में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है और अगले 5 साल में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है.

अल्ट्रा रिच आबादी में तेज इजाफा
सबसे पहले बता दें कि अल्ट्रा रिच यानी UHNWIs वे लोग माने जाते हैं, जिसकी संपत्ति 30 मिलियन डॉलर या उससे अधिक होती है. इस मामले में अब भारत छठा सबसे बड़ा देश है. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 2026 में 19,877 Ultra Rich व्यक्ति हैं, जो ऐसे अमीरों की कुल वैश्विक संख्या का 2.8% है. नाइट फ्रैंक के मुताबिक, आईटी, इंडस्ट्रियल और फाइनेंशियल सेवाओं में लगातार विस्तार के चलते भारत में ये आबादी बढ़ रही है. 

Advertisement

वैश्विक स्तर पर 2026 में अल्ट्रा रिट व्यक्तियों की संख्या 713,626 तक पहुंच गई, जो कि 2021 से 162,000 थी. इस हिसाब से हर दिन करीब 89 नए अमीर लिस्ट में जुड़े हैं. हालांकि, वेल्थ क्रिएशन के मामले में अभी भी अमेरिका टॉप पर बना हुआ है. 

5 साल में 51% बढ़ेंगे अरबपति
भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में भी लगातार ग्रोथ कर रहा है और आने वाले सालों में इसमें जबर्दस्त इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है.  फिलहाल, भारत में अरबपतियों (Indian Billionaires) की संख्या 207 है, जो इसे अमेरिका और चीन के बाद वैश्विक स्तर पर तीसरे पायदान पर खड़ा करता है. नाइट फ्रैंक का अनुमान है कि पांच साल बाद यानी साल 2031 तक अरबपतियों की तादाद में 51% का इजाफा देखने को मिल सकता है और भारत में 313 अरबपति हो जाएंगे. इस आंकड़े के साथ ग्लोबली अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत की हिस्सेदारी भी 6.7% से बढ़कर 8% हो जाएगी.

अमीरों का फेवरेट ठिकाना मुबंई
शहरों के स्तर पर देखें, तो मुंबई अमीरों के सबसे फेवरेट ठिकाने के तौर पर अपना दबदबा बनाए हुए है. यहां भारत की अल्ट्रा रिच आबादी का 35.4% हिस्सा रहता है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली की हिस्सेदारी अब बढ़कर 22.8% हो गई है. इसके अलावा हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहर ग्रोथ कर रहे हैं. खासतौर पर चेन्नई का हिस्सा 2015 में 1.3% से बढ़कर 2026 में 4.8% हो गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement