20 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में फिर इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के करीब पहुंच गई है वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 52 हजार रुपये के पार है.
ibjarates.com पर 20 अप्रैल को सुबह के वक्त जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 151393 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमत क्या है?
चांदी का रेट भी एक बार फिर 2 लाख 51 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 17 अप्रैल की शाम को बाजार बंद होने के समय 249940 रुपये था.
Gold-Silver Prices Today 20 April 2026: सोना-चांदी की कीमत
| शुद्धता | शुक्रवार (17 अप्रैल) सुबह का रेट | शुक्रवार (17 अप्रैल) शाम का रेट | सोमवार (20 अप्रैल) सुबह का रेट |
कितना बढ़ा रेट
|
|
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 151358 | 151655 | 152002 | 347 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 150752 | 151048 | 151393 | 345 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 138644 | 138916 | 139234 | 318 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 113519 | 113741 | 114002 | 261 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 88544 | 88718 | 88921 | 203 रुपये महंगा |
| चांदी (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 247930 | 249940 | 251154 |
1214 रुपये महंगी |
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट्स सर्वमान्य होते हैं.
aajtak.in