Gold-Silver Price: फिर चढ़ा सोने-चांदी का भाव, जानें आज कितना है गोल्ड रेट

Gold-Silver Price Latest Updates: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है. आज सोने-चांदी की किमतों में उछाल देखने को मिला है. जानें आज कितना है भाव.

Advertisement
Gold-Silver Price today in india 23 july 2021: सोने-चांदी के भाव Gold-Silver Price today in india 23 july 2021: सोने-चांदी के भाव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

Gold Rate Silver Price Today 23rd July 2021: यदि आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो सर्राफा बाजार में रोजाना हो रहे फेरबदल के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. गुरुवार को सोने के दामों में हुई गिरावट के बाद आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में  उछाल देखने को मिला है.

इसी के साथ  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार,आज 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 47922 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यानी की गुरुवार के मुकाबले  252 रुपये का उछाल आया है. साथ ही चांदी की कीमतें भी बढ़ी हैं, 579 रुपये की बढ़त के साथ 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव आज 67,345 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. 

Advertisement
  शुद्धता शुक्रवार सुबह का भाव शुक्रवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 47922 47703
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 47730 47512
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 43897 43696
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 35942 35777
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 28034 27906
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 67345
67039
 

शाम के समय हालांकि, सोना के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली. शाम में 999 शुद्धता वाले सोने का रेट 47703 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. साथ ही चांदी की कीमतें भी फिसल गई हैं. एक किलो चांदी का भाव 67039 रुपये हो गया है.
 

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.

Advertisement

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. 

इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement