Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में मामूली तेजी, जानें आज किस दाम पर बिक रहा गोल्ड

Gold Rate Silver Price Today 20th August 2021: सर्राफा बाजार में हो रहे उतार चढ़ाव के बीच आपके लिए सोना-चांदी की कीमतें जारी कर दी गई हैं. सोने की कीमतों में आज मामूली बढ़त हुई है. वहीं, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. यहां जानें आज का लेटेस्ट रेट.

Advertisement
Gold rate in India Gold rate in India

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

Gold Rate Silver Price Today 20th August 2021: इस महीने की शुरुआत सोना चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है. हालांकि, ये सिलसिला आगे भी बरकरार रहा. मामूली उतार चढ़ाव के साथ सोने की कीमतों में ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला.  

यदि आप भी सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बाजार का भाव जानना बेहद जरूरी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jweller Association) के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को सोनी की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है. 135 रुपये की बढ़त के साथ 999 शुद्धता वाले साने का दाम 47411 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. 

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
हालांकि, आज चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कारोबारी सत्र यानी 18 अगस्त को चांदी 63341 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमतों में 870 रुपये की गिरावट के साथ शुक्रवार को चांदी का दाम 62471 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. 
 

Advertisement
  शुद्धता  शुक्रवार सुबह का भाव  शुक्रवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 47411 47329
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  47221 47139
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  43428 43353
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  35558 35497
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  27735 27687
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  62471 62233

 



24 कैरेट गोल्ड का ये है रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को  24 कैरेट गोल्ड का रेट 4741.00 रुपये प्रति एक ग्राम है. इसी के साथ 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4343.00 रुपये प्रति एक ग्राम है.

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.

Advertisement

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की जूलरी नहीं बनती है.आम तौर पर जूलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की जूलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान जूलरी में होते हैं. 

इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद जूलरी में इस निशान को देख सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement