सर्राफा बाजार में उछाल, 22 कैरेट गोल्ड 1 लाख 36 हजार के पार, चांदी भी महंगी, देखें आज का रेट

Today Gold-Silver Prices: भारतीय सर्राफा बाजार में महीने के आखिरी दिन आज, 30 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, जो बीते कारोबारी दिन 1 लाख 47 हजार रुपये थी. वहीं, चांदी के भाव में भी इजाफा देखने को मिला है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 48 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG) 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 48 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, महीने के आखिरी कारोबारी दिन आज फिर 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 36 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते कारोबारी दिन यानी 29 अप्रैल 2026 की शाम को 1 लाख 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास थी.

ibjarates.com पर 30 अप्रैल 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 148057 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 148057 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?

999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज (गुरुवार) सुबह बढ़कर 236882 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 236300 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में चांदी के भाव में भी मामूली उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि, सोना-चांदी का रेट फिलहाल अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी कम है. 

Gold-Silver Prices Today 30 April 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता बुधवार, 29 अप्रैल सुबह का रेट बुधवार, 29 अप्रैल शाम का रेट गुरुवार, 30 अप्रैल सुबह का रेट कितने रुपये महंगा 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     148821 147973 148652  679 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      148225 147380 148057  677 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      136320 135543 136165  622 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      111616 110980 111489  509 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      87060 86564 86961  397 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      238911 236300 236882
 582 रुपये महंगी

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. यह रेट्स सर्वमान्य हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement