शेख हसीना से मिले गौतम अडानी, बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करेगी Adani की कंपनी

झारखंड में 1,600 मेगावाट के अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट की दूसरी यूनिट को 26 जून को सफलतापूर्वक चालू किया गया था. बांग्लादेश दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर है.

Advertisement
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मिले गौतम अडानी. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मिले गौतम अडानी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने बीते दिन बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और झारखंड में 1,600 मेगावाट के अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट को बांग्लादेश को सौंपने पर चर्चा की.

गौतम अडानी ने अपनी इस मुलाकात के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- '1600 मेगावाट के अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट के पूर्ण लोड प्रारंभ और हैंडओवर पर बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं.' उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत और बांग्लादेश की समर्पित टीमों को सलाम करता हूं, जिन्होंने साढ़े तीन साल के रिकॉर्ड समय में कोविड का सामना करते हुए संयंत्र को चालू किया.

Advertisement

बिजली प्लांट की क्षमता

बिजली प्लांट झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित है और अडानी समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. झारखंड में 1,600 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट की पहली यूनिट ने 6 अप्रैल, 2023 को कर्मशियल ऑपरेशन शुरू कर दिया था. दूसरी यूनिट 26 जून को शुरू हुई थी. कंपनी ने एक बयान में कहा, APJL बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट (PPA) के तहत गोड्डा USCTPP से बांग्लादेश ग्रिड से जुड़े 400 केवी समर्पित ट्रांसमिशन सिस्टम के माध्यम से 25 साल की अवधि के लिए नवंबर 2017 में तय 1,496 मेगावाट की आपूर्ति करेगा.

जून में शुरू हो गया था प्लांट

अडानी पावर ने जून में कहा था कि उसका गोड्डा प्लांट पूरी तरह से चालू हो गया है. झारखंड में 1,600 मेगावाट के अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट की दूसरी यूनिट को 26 जून को सफलतापूर्वक चालू किया गया था. कमर्शियल ऑपरेशन परीक्षण सहित विश्वसनीयता रन रेस्ट 25 जून को बीपीडीबी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ बांग्लादेश (PGCB) के अधिकारियों की उपस्थिति में पूरा किया गया था.

Advertisement

हर साल बिजली का उत्पादन

800 मेगावाट क्षमता वाली बिजली प्लांट की पहली यूनिट ने इस साल अप्रैल में अपना COD हासिल किया. दूसरी यूनिट की क्षमता समान है और दोनों यूनिट्स के चालू होने से प्लांट 1,600 मेगावाट बिजली पैदा करने में सक्षम है.

गोड्डा USCTPP से बांग्लादेश के ग्रिड को बिजली आपूर्ति बांग्लादेश में ऊर्जा सुरक्षा को और बढ़ाएगी. इस संयंत्र से प्रति वर्ष 7,200 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है, जो बांग्लादेश की बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी. यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है क्योंकि बांग्लादेश को भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत एक अहम पार्टनर के रूप में मान्यता दी गई है.  

बांग्लादेश दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर है. 2018 और 2022 के बीच दोनों देशों के बीच व्यापार 9 अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब हो गया था. नरेंद्र मोदी की सरकार ने व्यापार और वाणिज्य, बिजली और ऊर्जा, परिवहन और कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा, नदियों और समुद्री मामलों के लिए  सभी पड़ोसी देशों को समर्थन देने का वादा किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement