बीते नौ दिन से पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, डीजल की बात करें तो एक बार फिर से राहत मिली है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर टिका रहा जबकि डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 70.53 रुपये प्रति लीटर तक घट गया. वहीं, बुधवार को डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. आपको बता दें कि बुधवार से पहले डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को लगातार पांच दिनों से राहत मिल रही थी.
चेक करें रेट लिस्ट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत क्रमश: 70.53 रुपये, 74.05 रुपये, 76.93 रुपये और 76.01 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है. चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है.
कच्चे तेल में नरमी बरकरार
उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन नरमी बनी हुई है, पिछले सत्र में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव तीन फीसदी से ज्यादा टूटा था. जानकारों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमण का प्रकोप लगातार गहराने से तेल की मांग पर असर पड़ा है जिसके कारण कीमतों में फिर नरमी आई है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं.
aajtak.in