बिहार को नया सम्राट मिल गया है. अब तक नीतीश के डिप्टी रहे सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ जेडीयू नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली है. दोनों डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. पटना की राजनीति छोड़ दिल्ली के राजनीतिक केंद्र में नीतीश के पहुंचने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी अब बीजेपी के पास है और उस पर काबिज हो चुके हैं सम्राट चौधरी. सम्राट के रूप में पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है..शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.