करीब 20 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काबिज नीतीश कुमार ने सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया. सुबह सवा 10 बजे इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है. उनके इस इस्तीफे को लेकर सुबह से गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ था. पहले JDU की ओर से कहा गया था कि उनका इस्तीफा हमारे पास है. अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद बिहार की कमान किसके हाथों में होगी. इसको लेकर दिल्ली में बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच मंथन चल रही है.