पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का एक टैंकर जब्त किया है. यह टैंकर पंजाब के भटिंडा से अवैध रूप से बिहार में शराब सप्लाई करने के लिए आया था. यह बड़ी सफलता होली के त्योहार के समय मिली है, जब अवैध शराब की खपत बढ़ जाती है. इस कार्रवाई से पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध मद्य बिक्री को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है.