बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पिछले करीब दो दशक माने 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया. इसके साथ ही राज्य में नई सरकार का रास्ता साफ हो जाएगा. एनडीए के विधायक बैठक में अपने दल का नया नेता चुनेंगे. जिसके बाद नए मुख्यमंत्री चेहरे को सामने लाया जाएगा.