बिहार और जयपुर में दूध दो रुपये महंगा, दही और पनीर के भी बढ़े दाम

बिहार की सुधा डेयरी और राजस्थान की सरस डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. सुधा गोल्ड अब 67 रुपये और सरस गोल्ड 70 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. राजस्थान में दही, छाछ, लस्सी और पनीर की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं. हालांकि बिहार में घी, दही, लस्सी और पेड़ा के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Advertisement
सुधा डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए. (File Photo: ITG) सुधा डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • पटना, जयपुर,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

देश में महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों ने भी आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बिहार की सुधा डेयरी और राजस्थान की सरस डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें गुरुवार से लागू हो गई हैं. दोनों डेयरियों ने अलग-अलग दूध व डेयरी उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया है.

पटना में सुधा डेयरी ने कई दूध वेरिएंट की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. संशोधित दरों के अनुसार सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध अब 65 रुपये की जगह 67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं सुधा शक्ति दूध, जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर था, अब 59 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Milk Price Hike: अमूल के बाद अब मदर डेयरी का भी ऐलान, बढ़ा दिए दूध के दाम

इसके अलावा सुधा काउ मिल्क की कीमत भी बढ़ा दी गई है. पहले उपभोक्ताओं को यह दूध 54 रुपये प्रति लीटर मिलता था, लेकिन अब इसके लिए 56 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे. हालांकि उपभोक्ताओं को कुछ राहत देते हुए डेयरी ने घी, दही, लस्सी और पेड़ा की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

राजस्थान में भी बढ़े दूध और डेयरी उत्पादों के दाम

वहीं राजस्थान में जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड यानी जयपुर डेयरी ने भी सरस दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. डेयरी की ओर से जारी नई दर सूची के मुताबिक सरस टोंड मिल्क (ब्लू) अब 54 रुपये की जगह 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

Advertisement

सरस स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं सरस गोल्ड दूध अब 68 रुपये के बजाय 70 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा.

दही, लस्सी और पनीर भी महंगे

जयपुर डेयरी ने दूध के साथ-साथ दही, छाछ, लस्सी और पनीर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. डेयरी के अनुसार 200 ग्राम पनीर का पैकेट अब 6 रुपये महंगा होकर 80 रुपये का हो गया है. वहीं, एक किलो पनीर का पैकेट अब 385 रुपये में मिलेगा.

दूध और डेयरी उत्पादों की बढ़ी कीमतों का असर सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement