कस्टम अधिकारी बन बीच रास्ते रुकवाई व्यापारियों की गाड़ी, फिर ले उड़े 15 KG सोना

बिहार के पटना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां गुजरात से आए 2 व्यापारियों से 15 किलो सोने की ठगी कर ली गई. अपराधियों ने इस घटना को अंजाम फर्जी कस्टम विभाग अधिकारी बनकर दिया.

Advertisement
पटना में व्यापारी से 15 किलो सोने की ठगी. (Photo: Representational ) पटना में व्यापारी से 15 किलो सोने की ठगी. (Photo: Representational )

मनोज कुमार सिंह

  • पटना,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

पटना के खगौल इलाके में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम देते हुए स्वर्ण व्यापारियों से करीब 15 किलो सोना लेकर फरार हो गए. खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर अंजाम दी गई इस घटना ने पुलिस और आम लोगों को हैरान कर दिया है.

जानकारी के अनुसार गुजरात के राजकोट से आए दो स्वर्ण व्यवसायी अहमदाबाद–सहरसा एक्सप्रेस से दानापुर स्टेशन पहुंचे थे. उनके पास करीब 15 किलो सोना था. जिसे लेकर वे पटना के बाकरगंज जा रहे थे. स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वे ऑटो में सवार होकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, तभी खगौल थाना क्षेत्र के आरओबी के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें रोक लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'काले जादू' का डर दिखाकर ठाणे के परिवार से 1.66 करोड़ की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

अपराधियों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए जांच की बात कही और व्यवसायियों को अपने झांसे में ले लिया. इसके बाद उन्होंने सोने से भरा बैग अपने कब्जे में लिया और कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए. जब तक पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ितों ने खगौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है. जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जो चोरी की निकली हैं.

Advertisement

इस मामले में दानापुर के एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने नौबतपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध बैग भी बरामद किया है. जिसकी जांच की जा रही है. साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. यह घटना न सिर्फ संगठित अपराध के बढ़ते नेटवर्क को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि अपराधी अब ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement