'मेरे खिलाफ जानलेवा साजिश', जेल से बाहर आते ही विरोधियों पर आग-बबूला हुए पप्पू यादव

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना के तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से रिहा कर दिया गया है. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने इसे न्याय की जीत बताया और अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों और नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

Advertisement
पप्पू यादव जेल से आए बाहर (Photo: FB/Rajesh Ranjan) पप्पू यादव जेल से आए बाहर (Photo: FB/Rajesh Ranjan)

aajtak.in

  • पटना,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना के तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से रिहा कर दिया गया है. रिहाई के बाद इसे न्याय की जीत बताते हुए विरोधियों पर जमकर भड़के और अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया.

'मेरे खिलाफ जानलेवा साजिश' 

जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें पहले से ही कुछ अधिकारियों की कार्रवाई का अंदाजा था. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें एक मामले में अपमानित करने की कोशिश की गई थी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक पप्पू यादव ने कहा कि वह किसी इंस्पेक्टर या थाने को दोष नहीं दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक बड़ी साजिश थी और उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ जानलेवा साजिश तक रची गई थी.

आखिरकार न्याय की जीत हुई: पप्पू यादव

सांसद ने कहा कि हाल की घटनाओं को लेकर भी कई सवाल हैं और कुछ कार्रवाई गलत तरीके से की गई थी. उन्होंने अदालत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और आखिरकार न्याय की जीत हुई है.

गौरतलब है कि पटना के तीन पुराने मामलों में उन्हें जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी. उनके समर्थकों ने उनकी रिहाई पर खुशी जाहिर की है. वहीं राजनीतिक गलियारों में उनके बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल पप्पू यादव ने कहा है कि वह आगे कानूनी और राजनीतिक स्तर पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement