'CM नीतीश के बेटे निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम...', JDU विधायक का दावा, शपथ ग्रहण की तारीख भी बता दी

बिहार में राजनीतिक हलचल तब तेज हो गई जब जेडीयू विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे. उन्होंने कहा कि अप्रैल में एमएलसी बनने के बाद उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इस बयान के बाद राज्य की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Advertisement
नीतीश के बाद अब निशांत!(File Photo: ITG) नीतीश के बाद अब निशांत!(File Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

बिहार की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और हरनौत से दस बार के विधायक हरिनारायण सिंह ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगे और उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इस बयान के बाद राज्य की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

Advertisement

हरिनारायण सिंह के मुताबिक, हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा की गई. उन्होंने दावा किया कि बैठक में मौजूद पार्टी के विधायकों और सांसदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और इस पर व्यापक सहमति बनी.

यह भी पढ़ें: JDU को टूटने से बचाएंगे निशांत कुमार: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की तैयारी, क्या बेटे की ताजपोशी से थमेगी बगावत?

8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता लेने का दावा

जेडीयू विधायक ने कहा कि तय योजना के अनुसार निशांत कुमार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसके बाद उनके सक्रिय राजनीति में औपचारिक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के स्तर पर इस पूरे रोडमैप पर चर्चा हो चुकी है और अधिकांश विधायक इस फैसले के समर्थन में हैं. उनके अनुसार पार्टी के भीतर यह भी सहमति बनी है कि निशांत कुमार को आगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है.

Advertisement

एमएलसी बनकर सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

हरिनारायण सिंह ने बताया कि निशांत कुमार को बिहार विधान परिषद के जरिए एमएलसी बनाया जा सकता है. इसके लिए अप्रैल में होने वाले एमएलसी चुनाव का रास्ता अपनाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि परिषद का सदस्य बनने के बाद उन्हें बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल के बाद ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.

राजनीति से दूर रहे हैं निशांत कुमार

निशांत कुमार अब तक सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और उन्होंने हमेशा कम सार्वजनिक भूमिका निभाई है. राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के बेटे होने के बावजूद वह अब तक राजनीतिक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल नहीं हुए थे.

जेडीयू विधायक के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि अभी तक इस दावे पर पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस बयान ने राज्य की राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement