मंगनी लाल मंडल बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव से पहले जातिगत समीकरण साधने की तैयारी

आरजेडी में नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल का नाम लगभग तय माना जा रहा है. अगर कोई अन्य प्रत्याशी नामांकन नहीं करता है, तो 14 जून को वो निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे. जगदानंद सिंह के इनकार के बाद पार्टी नेतृत्व ने मंगनी लाल मंडल को विकल्प के तौर पर आगे किया है. वो अतिपिछड़ा समाज से आते हैं.

Advertisement
मंगली लाल मंडल बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 13 जून 2025,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल यानी की आरजेडी में बड़ा बदलाव हुआ है. लालू यादव की पार्टी RJD को अब नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है. पार्टी के अनुभवी नेता मंगनी लाल मंडल का नया प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है.

मंगनी लाल मंडल लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरेंगे. इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  थे. नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन शनिवार (14 जून) को होगा. यदि मंगनी लाल मंडल के अलावा कोई अन्य नामांकन नहीं होता है, तो मंगनी लाल मंडल निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे.

Advertisement

हालांकि बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव अभी भी जगदानंद सिंह को मनाने की अंतिम कोशिश में जुटे हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार आरजेडी के प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन होना तय है.

जातिगत समीकरण साधने की कोशिश

मंगनी लाल मंडल आरजेडी के पुराने और वफादार नेताओं में गिने जाते हैं और अतिपिछड़ा समाज से आते हैं. लालू यादव ने उन्हें आगामी चुनाव में राजनीति समीकरण देखते हुए ही ये अहम पद देने का मन बनाया है. माना जा रहा है कि पार्टी इस नियुक्ति के जरिए अतिपिछड़े वर्ग को अपने साथ मजबूती से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.

बता दें कि आरजेडी मंगनी लाल मंडल की नियुक्ति ऐसे समय में कर रही है जब बिहार में लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद राजद के भीतर आत्ममंथन का दौर चल रहा है. संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा लाने के लिए पार्टी को मजबूत और सामाजिक रूप से संतुलित नेतृत्व की जरूरत है. बताया जा रहा है कि यही वजह है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों मंगनी लाल मंडल के नाम पर सहमत हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »