25 साल बाद बिहार के अपने गांव लौटे ब्रिटिश मंत्री, AI और भारत को लेकर किया बड़ा दावा

ब्रिटिश सांसद और यूनाइटेड किंगडम के AI-ऑनलाइन सेफ्टी मंत्री कनिष्क नारायण 25 साल बाद अपने पैतृक शहर मुजफ्फरपुर पहुंचे. निजी दौरे पर लौटे नारायण का शहर में भव्य स्वागत किया गया. एसकेजे लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, भारत की संभावनाओं और युवाओं की भूमिका पर प्रेरक संबोधन दिया.

Advertisement
UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण का है बिहार कनेक्शन (Photo: Screengrab) UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण का है बिहार कनेक्शन (Photo: Screengrab)

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद और यूनाइटेड किंगडम के AI-ऑनलाइन सेफ्टी मंत्री कनिष्क नारायण शुक्रवार को 25 सालों बाद अपने पैतृक शहर मुजफ्फरपुर पहुंचे. निजी दौरे पर लौटे कनिष्क नारायण का शहर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

मुजफ्फरपुर के एसकेजे लॉ कॉलेज (SKJ Law College) में उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य और भारत की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

Advertisement

25 साल बाद मुजफ्फरपुर लौटे ब्रिटिश मंत्री

मुजफ्फरपुर में जन्मे कनिष्क नारायण ने कहा कि भले ही वो ब्रिटेन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन अपने शहर और बिहार को कभी नहीं भूले. उन्होंने कहा कि 25 साल बाद निजी यात्रा पर अपने शहर लौटना उनके लिए बेहद खास अनुभव है.

हाल ही में दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व करने के बाद वो सीधे अपने पैतृक शहर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह वो दिल्ली में व्यस्त रहे, जहां वैश्विक स्तर पर AI के प्रभाव और नीतियों पर चर्चा हुई.

अपने संबोधन में उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी समझ और इनोवेशन की क्षमता अत्यंत मजबूत है. सही दिशा और नीतिगत समर्थन मिलने पर भारत AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभा सकता है.

Advertisement

मुजफ्फरपुर में ब्रिटिश सांसद का भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक जवाब दिया. उन्होंने युवाओं को नई तकनीकों को अपनाने, नैतिकता के साथ इनोवेशन करने और वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने की सलाह दी.

कनिष्क नारायण ने कहा, '25 साल के बाद पर्सनल विजिट पर मुजफ्फरपुर वापस आना बहुत खास है. पूरे सप्ताह दिल्ली में था, जहां AI इम्पैक्ट समिट में यूनाइटेड किंगडम को रिप्रेजेंट कर रहा था. यहां आकर बहुत अच्छा लगा. मुझे पूरा विश्वास है कि AI के क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ेगा. यहां के लोगों का स्किल और टैलेंट वाकई बेहतरीन है.'

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement