बिहार: सरायगढ़ रेलवे स्टेशन से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर रेलमंडल के सरायगढ़ से देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन 05573/05574 चलाने का निर्णय लिया है. जो 7 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी. आइए देखते हैं इस ट्रेन का रूट और टाइम शेड्यूल.

Advertisement
7 मई से 31 मई तक सरायगढ़ स्टेशन से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो- ITG) 7 मई से 31 मई तक सरायगढ़ स्टेशन से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो- ITG)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर रेलमंडल के सरायगढ़ स्टेशन से देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे के मुताबिक, भागलपुर के पास गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा गिरने के कारण यातायात बाधित है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए मुंगेर रेल पुल के रास्ते पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेलमंडल द्वारा सरायगढ़ और देवघर के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 05573/05574 चलाई जाएगी.

Advertisement

सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर और बांका के रास्ते परिचालित की जाएगी.

आइए देखते हैं इस स्पेशल ट्रेन का टाइम शेड्यूल.

> गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल 07.05.2026 से 31.05.2026 तक प्रतिदिन सरायगढ़ से 03.05 बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रुकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी.

> वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल 07.05.2026 से 31.05.2026 तक प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल रुकते हुए 22.15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement