होली के बाद ट्रेनों में सीटों की मारा-मारी, बिहार से दिल्ली-हरियाणा लौटने वाले यात्री परेशान

होली के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. त्योहार मनाकर घर से लौट रहे मजदूरों और अन्य यात्रियों की लंबी कतारें प्लेटफॉर्म पर लगी हुई है.

Advertisement
होली के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. (PTI Photo for representation) होली के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. (PTI Photo for representation)

aajtak.in

  • गया,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

होली पर्व समाप्त होने के बाद गया जंक्शन से दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूरों और यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. गया जंक्शन परिसर और प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में बैठने के लिए मजदूरों और यात्रियों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. 

ट्रेन के जनरल बोगी में सीट पाने के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. होली पर्व के बाद बड़ी संख्या में गया जंक्शन से लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में अपने-अपने काम पर लौटकर जा रहे हैं.

दूसरे राज्यों के लिए चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की अधिक संख्या होने के कारण ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

गया जंक्शन पर सैकड़ों यात्री जनरल बोगी में चढ़ने के लिए कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं, रेल पुलिस लोगों की मदद कर रही है. वहीं भगदड़ कर रहे यात्रियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है.

दिल्ली जाने वाले मजदूर और यात्रियों ने कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में जा रहे हैं तो उन्हें वहां रेल मंत्रालय लेना चाहिए क्योंकि वह पूर्व में रेल मंत्री रह चुके हैं और नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत काम किया है. इसलिए वह बिहार के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेन भी देंगे ताकि आने वाले पर्व में सभी को सुविधा हो. 

यात्रियों ने कहा नीतीश कुमार से उम्मीद

दिल्ली जाने वाले यात्री जयंत कुमार ने बताया कि बिहार की जनता को नीतीश कुमार से उम्मीद बहुत ज्यादा है. मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर राज्यसभा के लिए जा रहे हैं तो बिहार की जनता चाहती है कि उनको कोई अच्छा विभाग मिले और खासकर रेल मंत्रालय हो तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि रेल मंत्री पहले वह रह चुके हैं. 

Advertisement

वहीं ट्रेन से यात्रा करने वाले नीलेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में जा रहे हैं तो उन्हें रेल मंत्री बना देना चाहिए जिससे रेलवे और मजबूत होगा. पहले ट्रेनों में 6 बोगी जनरल डब्बा होता था. अब दो-दो डब्बा हो गया है. नीतीश कुमार आएंगे तो जनरल डब्बा बढ़ जाएगा और पहले रेल मंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने बिहार को काफी ट्रेन दी है.

(Input: Pankaj Kumar)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement