बिहार: चपरासी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, गड़बड़ी से युवक का बना मजाक

रोहतास जिले के बिक्रमगंज के धावा गांव के एक अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी भर्ती परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छपी हुई है. अभ्यर्थी ने इसकी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.

Advertisement
अभ्यर्थी की फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर (Photo:  Ranjan Kumar/ITG) अभ्यर्थी की फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर (Photo: Ranjan Kumar/ITG)

रंजन कुमार 

  • रोहतास ,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छप गई है. इस वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान है और वह संबंधित बोर्ड से लगातार शिकायत कर रहा है.

जानकारी के अनुसार बिक्रमगंज के धावा गांव के रहने वाले रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में जिला एवं सत्र न्यायालयों में चपरासी की बहाली के लिए आवेदन किया था. करीब चार साल बाद अब इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा की तारीख 15 मार्च तय की गई है.

Advertisement

एडमिट कार्ड में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

परीक्षा के लिए जब रितेश कुमार ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो वह देखकर हैरान रह गए. एडमिट कार्ड में उनकी तस्वीर की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी. यह देखकर रितेश कुमार के होश उड़ गए.

रितेश कुमार का कहना है कि आवेदन करते समय उन्होंने अपनी सही तस्वीर ही अपलोड की थी. लेकिन एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें उनकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर दिखाई दे रही है. उन्होंने इस गलती को लेकर संबंधित बोर्ड में कई बार शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.

इस परीक्षा के लिए रितेश कुमार का परीक्षा केंद्र सहरसा बनाया गया है. परीक्षा की तारीख नजदीक आने के कारण उनकी चिंता और बढ़ गई है. उन्हें डर है कि एडमिट कार्ड में इस तरह की गलती के कारण कहीं उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका न जाए.

Advertisement

गलती सुधारने के लिए लगा रहा बोर्ड के चक्कर युवक

एडमिट कार्ड में कुत्ते की तस्वीर होने के कारण रितेश कुमार लोगों के बीच मजाक का विषय भी बन गए हैं. वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस गलती को सुधारा जाए ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement