बिहार विधानसभा में 'ब्राह्मणवाद' पर संग्राम, लेफ्ट विधायक के बयान को डिप्टी CM ने बताया अपमान

बिहार विधानसभा में UGC गाइडलाइन लागू करने की मांग के दौरान ‘ब्राह्मणवाद’ टिप्पणी पर हंगामा हो गया. भाकपा माले विधायक संदीप सौरव और अन्य विधायकों के बीच तीखी बहस हुई. स्पीकर ने ‘ब्राह्मण’ शब्द हटाने का आदेश दिया.

Advertisement
आरक्षण और UGC को लेकर बिहार विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा (Photo: Screengrab) आरक्षण और UGC को लेकर बिहार विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा (Photo: Screengrab)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब यूजीसी (UGC) गाइडलाइन लागू करने की मांग ने जातिगत बहस का रूप ले लिया. भाकपा माले विधायक संदीप सौरव द्वारा विरोधियों को "ब्राह्मणवादी" कहे जाने पर सदन में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद अध्यक्ष को विवादित शब्दों को कार्यवाही से निकालने का आदेश देना पड़ा.

सदन में भाकपा माले विधायक संदीप सौरव यूजीसी नियमों को लागू करने की वकालत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने इस व्यवस्था का विरोध करने वालों को "ब्राह्मणवादी मानसिकता" का बताया. 

Advertisement

इस टिप्पणी पर भाजपा विधायक मुरारी मोहन ठाकुर और संदीप सौरव के बीच तीखी बहस हुई, जहां दोनों एक-दूसरे को उंगली दिखाते नजर आए. विपक्ष के आरजेडी विधायकों ने भी इस दौरान जमकर नारेबाजी की.

यह भी पढ़ें: यूजीसी के नियमों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में बवाल, थाना पहुंचा मामला- FIR दर्ज 

डिप्टी सीएम का पलटवार
हंगामे के बीच डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने अपनी व्यक्तिगत पीड़ा साझा करते हुए कहा, "मैं भूमिहार ब्राह्मण समाज से हूं और मेरी भी रैगिंग हुई है, मेरे साथ भेदभाव हुआ है. जो लोग ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उनकी मानसिकता खराब है." उन्होंने कहा कि समाज के एक विशेष वर्ग को निशाना बनाना गलत है.

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही आरजेडी विधायकों ने आरक्षण की सीमा को 65% से बढ़ाकर 85% करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. वहीं, सरकार की ओर से मंत्री अशोक चौधरी ने तर्क दिया था कि आरक्षण का मूल आधार "अस्पृश्यता" (Untouchability) था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement