छात्रों से कराई जा रही मजदूरी, सामने आई बिहार के स्कूल की हैरान करने वाली तस्वीर

बेतिया के एक सरकारी स्कूल से बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया है, जहां छात्र स्कूल ड्रेस में लकड़ी ढोते नजर आए. वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी है, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है.

Advertisement
सामने आई बिहार के स्कूल की हैरान करने वाली तस्वीर (Photo: itg) सामने आई बिहार के स्कूल की हैरान करने वाली तस्वीर (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

बिहार के बेतिया से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला उजागर हुआ है. मामला गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बेलसंडी का है. आरोप है कि स्कूल समय के दौरान बच्चों से लकड़ी ढोने का काम कराया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस पहने छात्र साइकिल पर लकड़ी लादकर ला रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस समय बच्चों को कक्षा में बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए, उस समय उनसे इस तरह का काम क्यों कराया जा रहा था?

Advertisement

इस पूरे मामले पर जब प्रधान शिक्षिका शैलजा कुमारी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की कमी का हवाला दिया. हालांकि, उनका यह जवाब कई सवाल खड़े करता है.

घटना सामने आने के बाद इलाके में अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. वहीं शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका.

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी स्कूलों में बच्चों से इस तरह मजदूरी कराना जायज़ है? और अगर नहीं, तो इस मामले में जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी. यह देखना बाकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement