बाहर जाना है तो सस्ते में बुक करें ओला

बच्चों की भी छुट्टियां आ रही हैं. ऐसे में कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो ओला बुक कर लें. ओला ने अपना किराया घटा दिया है. जानें ओला ने कितना घटाया किराया...

Advertisement
Ola Cab Ola Cab

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने आउटस्टेशन ट्रैवल के लिए नये टेरिफ जारी किए हैं. इसके तहत आप शहर से बाहर की यात्रा 50 फीसदी कम दरों पर कर सकते हैं.

यह रेट दिल्ली-एनसीआर से सटे 10 शहरों में लागू होंगे, जिसमें आगरा, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, मथुरा, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, मेरठ, सोनीपत और भिवाड़ी शामिल हैं.


हालांकि कंपनी ने कैब बुकिंग प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया है. जिस तरह शहर के भीतर यात्री माइक्रो ओला और मिनी ओला कैब की बुकिंग करते हैं, आउटस्टेशन यात्रा के लिए बुकिंग की प्रक्रिया भी ठीक वैसी ही है.

Advertisement

आउटस्टेशन सेक्शन में जाने के बाद यात्री जैसे ही डेस्ट‍िनेशन, तिथि और यात्रा का समय डालेंगे, उनके सामने टैक्सी श्रेणी के अनुसार किराए का पैकेज आ जाएगा. बाहरी यात्रा के किराया 11 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू है.


अब तक एप यूजर्स को बाहर यात्रा करने के लिए दोहरा किराया देना पड़ता था, जिसमें गणतव्य पर पहुंचने और लौटने, दोनों का किराया शामिल होता था. इसकी वजह से यात्री को बाहरी यात्रा महंगी पड़ती थी. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि अगर कोई कैब आउटस्टेशन यात्रा के लिए दी जाती है, तो उसे पहले अपनी 22 मानकों पर खरा उतरना होगा.


नॉर्थ ओला के बिजनेस हेड दीप सिंह ने बताया कि ओला आउटस्टेशन सर्विस के साथ हमारा लक्ष्य आउटस्टेशन यात्रा को डेली कम्यूट की तरह ही आरामदायक और विश्वसनीय बनाना है. आउटस्टेशन यात्रा काफी किफायती हो गया है. ऐसे में वन-वे फेयर पॉलिसी ने इसे और अधिक प्रभावी बना दिया है. यात्री ना केवल ओला आउटस्टेशन एडवांस में बुक कर सकते हैं, बल्क‍ि वो लास्ट मिनट में भी इसे बुक कर सकते हैं.

Advertisement

बता दें कि ओला कैब की सर्विस 50 से ज्यादा दिल्ली-एनसीआर के शहरों में उपलब्ध है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement