इंडियन ऑटो सेक्टर तेजी से इलेक्ट्रिफाइड हो रहा है, कल यानी कि 24 नवंबर को बाजार में एक और नए प्लेयर की एंट्री हो रही है. इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive) प्राइवेट लिमिटेड कल घरेलू बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्पोर्ट बाइक Ultraviolette F77 को लॉन्च करेगा. कंपनी ने बीते 23 अक्टूबर को ही इस बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी और कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से डिलीवर करेगी. पहले बैच को बेंगलुरु में डिलीवर कर दिया गया है.
कंपनी का है कि, नई Ultraviolette F77 सिंगल चार्ज में 307 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी. इस लिहाज से ये देश की सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी. बेंगलुरु बेस्ड इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप की तरफ से पेश की जाने वाली ये पहली बाइक होगी. कंपनी ने इसे पिछले महीने शोकेस किया था और इस दौरान बाइक से जुड़ी कुछ ख़ास जानकारियां सामने आ सकी थीं. नई बाइक को फ्युचरस्टिक डिजाइन दिया गया है, इस बाइक में कंपनी 10.7kWh की क्षमता का बैटरी पैक दे रही है और इसकी ड्राइविंग रेंज 307 किलोमीटर (IDC) होगी.
Ultraviolette ने अपनी इस बाइक में कुछ बदलाव भी किए हैं, बाइक का स्विंगआर्म बदल दिया गया है. इसके अलावा यूएसडी फॉर्क से F77 को हटाकर प्री-लोडेडे मोनोशॉक सस्पेंशन को शामिल किया है. इसके अलावा बाइक के फ्रंट में एलईडी इल्युमिनेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स की भी उम्मीद की जा सकती है.
Ultraviolette को हाल ही में एक बड़ा निवेश भी मिला है, क्वाकॉम वेंचर और लिंगोटो ने इस स्टार्ट-अप में मोटी रकम निवेश किया है. बताया जा रहा है कि, इस निवेश का इस्तेमाल कंपनी की भारतीय बाजार में पकड़ मजबूत करने और इंटरनेशनल प्लांस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा. क्वालकॉम वेंचर्स 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोटिव, आईओटी, एंटरप्राइज और क्लाउड और एक्सआर/मेटावर्स पर फोकस्ड कंपनियों में निवेश करता है.
aajtak.in