पानी के जार में उगा सकते हैं प्लांट्स, घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ रसोई में भी आएंगे काम

घर पर गार्डनिंग करने का चलन बढ़ गया है. लोग अपनी सेहत और घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पौधे अपनी बालकनी और छतों पर लगा रहे हैं. लोगों के लिए गार्डनिंग सस्ती और आसान हो इसको देखते हुए कई नई तकनीकें भी आ गई हैं.

Advertisement
Plant grown in jar Plant grown in jar

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

शहरों में घर की बालकनी और छत पर गार्डनिंग करने का चलन बढ़ा है. अब इस क्षेत्र में भी कई सस्ती और आसान तकनीकें सामने आने लगी है. आप अपने घर की बालकनी या छत पर सिर्फ एक जार में पौधे लगा सकते हैं. इसके लिये मिट्टी की जरूरत नहीं होती है. यह सबकुछ संभव हो रहा है हाइड्रोपोनिक तकनीक के चलते. बता दें कुछ पौधों के तने को लेकर सीधा पानी के जार या कंटेनर में रख दिया जाता है. यहां ये पौधे अपने आप बढ़ने लगते हैं. इनको लेकर ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती है. हम आपको आज कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिसे एक जार में आसानी से लगाया जा सकता है.

Advertisement

लेमन ग्रास

चाय को कड़क बनाने के लिए लेमन ग्रास का बेहद इस्तेमाल होता है. इसे आप अपनी खिड़की, रसोई, छत और बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं. बाजार से हेल्दी रूट्स वाला लेमनग्रास ले आएं. इसे किसी सुंदर जार में पानी भरकर लगा दें. आप देखेंगे कुछ ही दिन में जार से पत्तियां निकलनी शुरू हो जाएंगी. इन पत्तियों का इस्तेमाल आप चाय में कर सकते हैं. साथ ही इससे घर की खूबसूरती में भी इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: बिना मिट्टी भी खेती मुमकिन! जानिए घर की बालकनी में कैसे उगाएं सब्जियां 

पुदीना

पुदीना सबसे महत्वपूर्ण हर्बल प्लांट माना जाता है. कई बीमारियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है. यह एक तौर पर बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर है. पुदीने की डंडियों को जार में लगाकर उसे पानी से भर दें. कुछ ही दिनों में पुदीने की जड़ें निकल आएंगी. जार का पानी वक्त-वक्त पर बदलते रहें, ताकि पौधा खराब नहीं हो.

Advertisement

ये भी पढ़े: Hydroponic Farming: खेती के लिए अब मिट्टी की नहीं पड़ेगी जरूरत! जानें कैसे 

मनी प्लांट

मनी प्लांट को आप घर के किसी कोने में लगा सकते हैं. इसे ज्यादा रोशनी की भी आवश्यकता नहीं है. इसका पौधा जल्दी खराब नहीं होता है. आप एक जार में पानी भर लें. उसमें मनी प्लांट के पौधे को लगा दें. आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में पौधा बढ़ने लगेगा. साथ ही घर की खूबसूरती में भी इजाफा होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement