फसलों को बचाने के लिए नई-नई तकनीकें आ गई हैं. इन तकनीकों का फायदा उठा कर किसान अपनी उपज भी बढ़ा रहे हैं. बढ़ती उपज के चलते किसानों का मुनाफा भी बढ़ रहा है. इसी कड़ी में फसल को कीटों से बचाने के लिए किसानों को खेतों में लाइट ट्रैप लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है. कृषि विभाग की ओर से किसानों को सोलर एलईडी लाइट ट्रैप की खरीद पर 75 प्रतिशत की बंपर सब्सिडी दी जा रही है.
फसल से कीटों को ऐसे किया जा सकता है दूर
सोलर एलईडी लाइट ट्रैप के नाम से ही जाहिर हो रहा है कि ये सौर उर्जा से संचालित उपकरण है. इस उपकरण में एक इलैक्ट्रिक रैकेट भी लगा होता है. इस रैकेट पर छोटे-छोटे बल्ब लगे होते हैं. इस बल्ब की रोशनी से कीट आकर्षित होते हैं, जैसे ही ये कीट बल्ब के नजदीक पहुंचते हैं तो रैकेट के संपर्क में आते ही नष्ट हो जाते हैं. बिना किसी छिड़काव के कीटों पर नियंत्रण भी हो जाता है.
यहां करें आवेदन
योजना के मुताबिक हर एक एकड़ में एक सोलर पावर एलईडी लाइट ट्रैप लगाया जा सकता है. कोई भी किसान अधिकतम 10 एकड़ में लाइट ट्रैप लगा सकता है. अगर आप हरियाणा के किसान हैं और आप भी अपने खेत में लाइट ट्रैप लगवाना चाहते हैं तो 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.
aajtak.in