बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, इन फसलों को भारी नुकसान

बारिश और ओलावृष्टि से खरीफ की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर ,संभल ,हापुड़,  आगरा ,कासगंज जिले के किसान इस बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

Advertisement
Paddy Crop destroyed due to rain Paddy Crop destroyed due to rain

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

उत्तर प्रदेश में सोमवार यानी 16 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि के भी मामले सामने आए हैं. इसका सबसे ज्यादा असर फसलों पर भी पड़ा है. बारिश और ओलावृष्टि से खरीफ की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर ,संभल ,हापुड़,  आगरा ,कासगंज जिले के किसान इस बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

Advertisement

धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद और बक्शी के तालाब क्षेत्र में धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते हुआ है. इन इलाकों में किसान की धान की तैयार फसल खेतों में ही लेट गई हैं. वहीं, आलू की बुवाई पर भी असर पड़ा है. इसके अलावा बरेली के आवला इलाके में भी तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते धान की खेत में कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचा है.

किसानों के सामने जीवनयापन का संकट

बक्शी के तालाब के रहने वाले किसान शान बहादुर ने बताया है कि फसल अभी पूरी तरीके से पकी भी नहीं थी. ऐसे में खेत में गिरने की वजह से अब दाने नहीं पड़ेंगे. उन्होंने फसल से होने वाली कमाई के बल पर ही बेटी की शादी का सपना सजाया था जो अब टूट चुका है. शान बहादुर जैसे कई ऐसे किसान हैं जिनके सामने फसल बर्बाद होने से जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है.

Advertisement

केले और सब्जी की फसल को भी हुआ भारी नुकसान

बाराबंकी, सीतापुर में किसान इन दिनों बड़े पैमाने पर केले की खेती कर रहे हैं. सीतापुर में केले की फसल को बारिश और ओलावृष्टि ने काफी नुकसान पहुंचा है. अकबरपुर निवासी किसान आकाश ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से किले की खेती कर रहे हैं. इस बार सोमवार को हुई तेज बारिश और हवाओं के चलते उनकी फसल गिर गई है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. केले की फसल के अलावा सब्जियों की भी फसल को बारिश से काफी नुकसान हुआ है. गोभी व मिर्च की खेती करने वाले किसान इस बारिश के चलते बर्बाद हो गए हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement