इस कीट के अटैक से सड़ जाते हैं आम के फल, जानें बचाव का सही तरीका

पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई जिलों में आम की खेती बड़े पैमाने पर होती है. ऐसे में यहां के आम की बागों पर लाल धारीधार फल बेधक कीट का खतरा बढ़ गया है.  अगर समय रहते इन कीटों को नियंत्रित नहीं किया गया तो ये पूरी की पूरी फसल खराब कर सकती हैं.

Advertisement
Mango crop Mango crop

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

आम के पेड़ों पर छोटे-छोटे फल आ चुके हैं. इस बीच इन फलों पर लाल धारीदार फल बेधक कीट का खतरा भी मंडराने लगा है. इस कीट के चलते आम के निचले हिस्से में सड़न शुरू हो जाती है. सड़न शुरू होने के साथ-साथ आम के निचले हिस्से में सुराख भी बनना शुरू हो जाता है. धीरे-धीरे पेड़ से फल नीचे गिरने लगते हैं. इसके बाद ये फल किसी काम के नहीं होते हैं. 

Advertisement

कीटों के अटैक का सबसे उपयुक्त समय

पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई जिलों में आम की खेती बड़े पैमाने पर होती है. ऐसे में यहां के आम की बागों पर लाल धारीधार कीट का खतरा बढ़ गया है. इस कीट के प्रकोप की खबरें अभी तक इन राज्यों से नहीं आई हैं. हालांकि, आम के बागों में इस कीट के हमला बोलने का अनुकूल समय आ गया है.

कब तक रहता है लाल धारीधार फल बेधक कीट का अटैक

इस कीट का अटैक मसूर आकार के फलों से शुरू होकर पकने के पहले तक की अवस्था में होता है. अगर इस समय इसका नियंत्रण न किया गया तो आगे चलकर यह कई गुना बढ़ जायेगा. अगर समय रहते इन कीटों को नियंत्रित नहीं किया गया तो ये पूरी की पूरी फसल खराब कर सकती हैं.

Advertisement

फल बेधक कीट से बचने का करें ये प्रयास

इस कीट के नियंत्रण के कांटेक्ट इंसेक्टिसाइड प्रयोग करें. मेलाथियान 50 ईसी दवा 1.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव किया जा सकता है. साथ ही डेल्टामथ्रीन 2.8 ईसी दवा 0.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें. इससे कीटों की संख्या में कमी आ जाएगी. काफी हद तक अपनी फसलों को बचाया जा सकेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement