इस वैरायटी के बेस्ट क्वालिटी बीज से उगाएं फ्रेंच बीन, मिलेगी बंपर पैदावार, जानें तरीका

French Bean: राष्ट्रीय बीज निगम की 'अर्का कोमल' फ्रेंच बीन वैरायटी खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगाने के लिए उपयुक्त है. बीज बोने के 45-50 दिनों में पहली फसल मिलती है और औसत पैदावार 19-20 टन प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है. NSC के ऑनलाइन स्टोर पर 250 ग्राम बीज मात्र 100 रुपये में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं.

Advertisement
खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगा सकते हैं फ्रेंच बीन (फाइल फोटो- ITG) खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगा सकते हैं फ्रेंच बीन (फाइल फोटो- ITG)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

अगर आप अपने घर या खेत में फ्रेंच बीन की अच्छी फसल और बंपर पैदावार लेना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) की 'अर्का कोमल' वैरायटी बढ़िया ऑप्शन है. इस वैरायटी से मिलने वाली फली लंबी, सीधी, रेशा-रहित और गहरे हरे रंग की होती हैं. ये फलियां बहुत स्वादिष्ट, मुलायम और बाजार में अच्छी कीमत पर बिकती हैं.

'अर्का कोमल' वैरायटी को गमले या छोटे कंटेनर में भी उगा सकते हैं. इसके पौधे ज्यादा लंबे नहीं होते और आसानी से कहीं भी लगाए जा सकते हैं. अर्का कोमल फ्रेंच बीन्स को खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगाया जा सकता है.

Advertisement

इस वैरायटी की खास बातें
बीज बोने के 45-50 दिनों में पहली फसल या कुल 70-75 दिनों में पूरी पैदावार तैयार हो जाती है.
औसत पैदावार 19-20 टन प्रति हेक्टेयर तक मिल सकती है, जो बहुत अच्छी है.

ऐसे में अगर आप अच्छी क्वालिटी की फ्रेंच बीन उगाना चाहते हैं तो एनएससी से प्रमाणित 'अर्का कोमल' वैरायटी वाले बीज ही लें. NSC के ऑनलाइन स्टोर पर अभी 250 ग्राम 'अर्का कोमल' फ्रेंच बीन के बीज सिर्फ 100 रुपये में उपलब्ध हैं. जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा मात्रा में भी घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं.

फ्रेंच बीन उगाने के लिए खास टिप्स

  • बीज बोने के लिए मिट्टी ढीली और उपजाऊ होनी चाहिए.
  • पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30-45 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 10-15 सेमी होनी चाहिए.
  • फरवरी-मार्च (वसंत) या जून-जुलाई (मॉनसून) में बो सकते हैं.
  • पानी नियमित दें लेकिन ज्यादा नहीं, क्योंकि ज्यादा पानी से बीमारी हो सकती है.
  • जैविक खाद या एनपीके का संतुलित इस्तेमाल करें.
  • फसल तैयार होने पर समय पर तोड़ें ताकि फलियां नरम और बाजार में अच्छी बिकें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement