ICSI CS June 2022 Exam Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कंपनी सेक्रेटरी जून परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा (ICSI CS June 2022 Exam) के लिए आवेदन किया था, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
आईसीएसआई द्वारा सीएस एग्जीक्यूटिव एंड प्रोफेशनल प्रोग्राम एग्जाम 01 जून से 10 जून 2022 तक देश भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा. सीएस फाउंडेशन एग्जाम 15 और 16 जून, 2022 को आयोजित किया जाएगा. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे नीचे आसान तरीके के जरिए अपना सीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
ICSI CS June Exam Admit Aard 2022: यहां देखें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, आईसीएसआई सीएस जून परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव हो जाएगा, उस पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके सबमिट करें.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6: उम्मीदवार, परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर उपस्थित हों.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद चेक करें ये डिटेल्स
सीएस जून परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर लिखी जरूरी जानकारी जैसे - उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र- नाम, पता, कोड, परीक्षा विवरण - विषय का नाम और सेक्शन, रिपोर्टिंग समय और एग्जाम की टाइमिंग, परीक्षा के दौरान जरूरी दिशा-निर्देश आदि चेक करें.