रणभूमि स्पेशल में देखिए कैसे पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया जिसमें तीन युवा क्रिकेटरों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। इस हमले पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 'पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जंग को रोकना उनके बाएं हाथ का खेल है, लेकिन अभी उनके पास कई दूसरे काम हैं।' इस हमले के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ नवंबर में होने वाली ट्राई-सीरीज रद्द कर दी है और क्रिकेटर राशिद खान ने हमले को बर्बर बताया है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान को 'आतंकिस्तान' बताते हुए अफगानिस्तान की संप्रभुता का समर्थन किया है। कार्यक्रम में लखनऊ से निकली ब्रह्मोस की नई खेप पर भी चर्चा है जिससे दुश्मनों की टेंशन बढ़ गई है।