इजरायली सेना ने लेबनान के एक अस्पताल से हिजबुल्लाह के हथियारों का जखीरा बरामद करने का दावा किया है. IDF के मुताबिक अस्पताल के खिड़कियों से हिजबुल्लाह के आतंकी निगरानी कर इजरायली सेना पर हमला कर रहे थे. जिसके बाद IDF ने जवाबी कार्रवाई की और 20 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है.