अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 24 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ “काफी सकारात्मक और ठोस बातचीत” हुई है और पूरी तरह से तनाव खत्म करने की दिशा में प्रयास जारी हैं, हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को फेक न्यूज बताया है. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान पर हमले पहले की तरह जारी है.
इस बीच दुनिया की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है. सैन्य तैयारी और कूटनीतिक संपर्क साथ-साथ चल रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर सबकी नजर है. पढ़ें जंग से जुड़ी हर ताजा अपडेट्स-
ये भी पढ़ें- इस्लामाबाद में आमने-सामने बैठ सकते हैं अमेरिका और ईरान, मध्यस्थ की भूमिका में तीन मुस्लिम देश
ट्रंप ने युद्ध के लिए वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को ज़िम्मेदार ठहराया है. ट्रंप ने कहा, 'पीट, मुझे लगता है कि सबसे पहले आवाज उठाने वाले आप ही थे. आपने कहा था, चलो, इसे करते हैं.' ट्रंप ने आगे कहा कि वॉर सेक्रेटरी हेगसेथ ने सबसे पहले ईरान युद्ध के लिए जोर दिया था.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान युद्ध की शुरुआत के पीछे की कहानी बताते हुए रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की ओर इशारा किया. ट्रंप ने कहा, 'पीटर, मुझे लगता है कि आप सबसे पहले बोलने वाले व्यक्ति थे. आपने कहा था- 'चलिए, यह (हमला) करते हैं.'
ईरान युद्ध की लपटें अब पड़ोसी देशों के नागरिक बुनियादी ढांचे को भी अपनी चपेट में ले रही हैं. मंगलवार तड़के कुवैत के ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा ईरानी ड्रोनों और मिसाइलों को बीच में रोकने के दौरान गिरे मलबे और छर्रों से हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
रॉयटर्स और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, अनबर प्रांत में स्थित PMF के ऑपरेशंस हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में भारी तबाही हुई है. इस हमले में 6 लड़ाके मारे गए हैं और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. PMF ने आधिकारिक बयान जारी कर अपने अनबर ऑपरेशंस कमांडर साद अल-बैजी की मौत की पुष्टि की है.
मंगलवार तड़के लेबनान की राजधानी बेरूत एक बार फिर धमाकों से दहल उठी. इजरायली सेना (IDF) ने दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के संदिग्ध ठिकानों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए. हमलों से पहले इजरायल ने कई इलाकों को खाली करने की सख्त चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद हजारों लोग अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखे गए.
ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात ईरान के दो महत्वपूर्ण औद्योगिक शहरों- खुर्रमशहर और इस्फ़हान को निशाना बनाया गया. इन हमलों से ईरान के पावर ग्रिड और गैस सप्लाई नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है. पाइपलाइन फटने से खुर्रमशहर के पावर स्टेशन की बिजली उत्पादन क्षमता ठप हो गई है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के इलाकों में आग की लपटें देखी गईं.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बुधवार को अल्जीरिया की आपात यात्रा पर जा रही हैं. यह कदम तब उठाया गया है जब कतर ने 'फोर्स मेज्योर' लागू करते हुए इटली को होने वाली गैस सप्लाई को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है.