Advertisement

US-Israel-Iran War Live: 'हमें कोई अल्टीमेटम नहीं दे सकता', ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ की US-इजरायल को दो टूक

aajtak.in | नई दिल्ली | 27 मार्च 2026, 8:34 AM IST

US-Israel-Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है. ईरान-इजरायल के के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि हालात और बिगड़ सकते हैं. ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नेता अब समझौता करने के लिए भीख मांग रहे हैं.

करीब एक महीने से ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग जारी है (File Photo- PTI)

US-Israel-Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान, इजरायल और लेबनान के बीच ताजा हमलों ने पूरे क्षेत्र में स्थिति और तनावपूर्ण बना दी है. इजरायल ने ईरान के भीतर कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर सटीक हमले किए हैं. इस बीच, इजरायल ने दावा किया है कि उसने एक हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है.

वहीं ईरान की ओर से भी मध्य और उत्तरी इजरायल को निशाना बनाकर दर्जनों मिसाइलें दागी गईं. इजरायली शहरों में इंटरसेप्शन के बाद उनका मलबा गिरने की खबरें मिली हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब ने पुष्टि की है कि उन्होंने अपनी हवाई सीमा में प्रवेश करने वाली मिसाइलों और ड्रोनों को मार गिराया है.

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नेता अब समझौता करने के लिए भीख मांग रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वाशिंगटन हमलों को और तेज कर सकता है. दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव ठुकराते हुए स्पष्ट कहा है कि शांति वार्ता उसकी शर्तों पर ही होगी.

पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ...

8:34 AM (34 मिनट पहले)

इजरायल में लोग कह रहे- ‘बस एक रात चैन की नींद मिल जाए’

Posted by :- Anurag

ईरान की ओर से इज़रायल के अलग-अलग शहरों में हमले जारी हैं. नतीजतन लोगों को सायरन बजने के बाद बंकर में भागना पड़ता है. ऐसे में लोगों की लंबे समय से नींद नहीं पूरी हो पा रही है. वह बेचैनी में जी रहे हैं. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर - आंखों देखी: सायरन, अलर्ट और बंकर ने बदल दी जिंदगी इजरायल वासियों की जिंदगी
 

7:18 AM (एक घंटा पहले)

US-Iran War: अमेरिका 10,000 और ग्राउंड ट्रूप्स भेजने पर विचार में

Posted by :- Anurag

वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक, अमेरिका मिडिल ईस्ट में दस हजार अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी में है. दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अगले दस दिनों तक ईरान के ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगा. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर - डोनाल्ड ट्रंप का डबल गेम... इधर ईरान संग बातचीत भी, उधर मिडिल ईस्ट में 10 हजार और सैनिक भेजने की तैयारी
 

5:31 AM (3 घंटे पहले)

Iran War Live Updates: ईरान में उठी 'परमाणु बम' बनाने की मांग

Posted by :- Rahul Chauhan

अमेरिका और इजरायल के बढ़ते हमलों के बीच ईरान के भीतर एक बेहद खतरनाक बहस तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, ईरानी कट्टरपंथी अब खुलेआम तेहरान से परमाणु बम बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि पश्चिमी देशों के हमलों का करारा जवाब दिया जा सके.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी मीडिया में भी परमाणु अप्रसार संधि से बाहर निकलने का विचार जोर पकड़ रहा है. कई कट्टरपंथी नेता परमाणु हथियारों का अप्रसार (NPT) छोड़ने की वकालत कर रहे हैं, जिससे ईरान पर परमाणु हथियार विकसित करने की अंतरराष्ट्रीय रोक हट सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से परमाणु बम बनाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

4:47 AM (4 घंटे पहले)

Middle East Conflict: ईरान के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर खतरा: IAEA की चेतावनी

Posted by :- Rahul Chauhan

बढ़ते संघर्ष के बीच IAEA ने गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र के पास हालिया मिसाइल और ड्रोन हमलों से बड़ा रेडियोलॉजिकल हादसा हो सकता है. IAEA के महानिदेशक ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि परमाणु संयंत्र के आसपास भी हमले बेहद खतरनाक हैं और इससे सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है.

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि भले ही हमले सीधे संयंत्र पर न हुए हों, लेकिन आसपास के इलाके में विस्फोट या क्षति से भी रेडिएशन रिसाव का जोखिम बढ़ जाता है. ऐसे किसी भी हादसे का असर सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है.
 

Advertisement
3:45 AM (5 घंटे पहले)

Iran war: होर्मुज से फिर आवाजाही शुरू, ईरान के साथ बातचीत जारी: रुबियो

Posted by :- Rahul Chauhan

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि मध्यस्थ देशों के जरिए दोनों पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है. रुबियो ने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए ऊर्जा (तेल-गैस) की आवाजाही में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रवाह अभी सामान्य स्तर से कम है.

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'होर्मुज से ऊर्जा की आवाजाही बढ़ रही है, लेकिन जितनी होनी चाहिए उतनी अभी नहीं है. कुछ सुधार जरूर दिख रहा है.'

2:47 AM (6 घंटे पहले)

Middle East War Update: ईरान को कोई अल्टीमेटम नहीं दे सकता: गालिबाफ

Posted by :- Rahul Chauhan

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि कोई भी ईरान और ईरानी जनता को अल्टीमेटम जारी नहीं कर सकता. 

गालिबाफ ने जोर देकर कहा कि ईरान इस संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है और जीत को पूरी तरह हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है और अमेरिका-इजरायल के साथ टकराव लगातार बढ़ रहा है.

2:35 AM (6 घंटे पहले)

Iran-US War: ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोके

Posted by :- Rahul Chauhan

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला ईरान सरकार के अनुरोध पर लिया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच जारी बातचीत को आगे बढ़ने का मौका मिल सके.

 

2:08 AM (7 घंटे पहले)

Middle East Crisis: प्रभावित देशों की मदद करेगा वर्ल्ड बैंक

Posted by :- Rahul Chauhan

वर्ल्ड बैंक ने युद्ध से प्रभावित देशों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. संस्था ने कहा है कि ऊर्जा कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण कई देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, जिसे कम करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी.

वर्ल्ड बैंक ने अपने बयान में कहा कि वह तेजी से फंड जारी करने वाले वित्तीय साधनों (फास्ट-डिस्बर्सिंग फाइनेंसिंग टूल्स) का इस्तेमाल करेगा, ताकि प्रभावित देश इस संकट से निपट सकें और अपनी अर्थव्यवस्था को संभाल सकें. वह सिर्फ तात्कालिक राहत ही नहीं देगा, बल्कि नीति संबंधी विशेषज्ञता और निजी क्षेत्र के सहयोग के जरिए रोजगार और आर्थिक विकास को फिर से पटरी पर लाने में भी मदद करेगा.

1:48 AM (7 घंटे पहले)

Iran-Israel War: IDF का दावा-IRGC नेवी के कमांडर ढेर

Posted by :- Rahul Chauhan

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना (IRGC Navy) के वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराया है. इस कार्रवाई में कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी और खुफिया डिप्टी बेहमन रेज़ाई को निशाना बनाया गया.

इजरायली सेना के मुताबिक, तंगसीरी लंबे समय से IRGC नेवी में कई अहम पदों पर रहे थे और फारस की खाड़ी में ईरानी सैन्य गतिविधियों का समन्वय करते थे. उन पर क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने और रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाने का आरोप था.

IDF का दावा है कि तंगसीरी ने वर्षों तक तेल टैंकरों और व्यावसायिक जहाजों पर हमलों में भूमिका निभाई, जिससे Strait of Hormuz और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में व्यापार और आवाजाही प्रभावित हुई.