हाफिज के खिलाफ कार्रवाई को लेकर घिरा पाकिस्तान, UNSC टीम करेगी जांच

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंध निगरानी समिति का दो दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार से शुरू होगा. 'द डॉन' के मुताबिक यूएनएससी प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम 25 और 26 जनवरी को इस्लामाबाद आएगी. 

Advertisement
हाफिज सईद (फाइल फोटो) हाफिज सईद (फाइल फोटो)

सना जैदी

  • इस्लामाबाद,
  • 21 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

पाकिस्तान पर मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उससे संबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बढ़ते दबाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक टीम उसके खिलाफ लगाए प्रतिबंधों पर इस्लामाबाद के अनुपालन का आकलन करेगी.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंध निगरानी समिति का दो दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार से शुरू होगा. 'द डॉन' के मुताबिक यूएनएससी प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम 25 और 26 जनवरी को आएगी.  

Advertisement

आतंकी हाफिज सईद और उससे जुड़े को पूरी तरह लागू करने में विफल रहने को लेकर भारत और अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के बीच संयुक्त राष्ट्र की निगरानी टीम यह दौरा कर रही है. हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसे नियमित दौरा बताया है.

गौरतलब है कि को दिसंबर, 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 1267 में शामिल किया गया था. वहीं अमेरिका ने जून 2014 में लश्कर-ए-तैयबा को विदेशी आतंकी संगठन करार दिया था.

बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित हाफिज सईद के खिलाफ बहुत सारे सबूत हैं. कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सईद को क्लीनचिट दे दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »