सऊदी अरब में रिहायशी परिसर में गिरी मिसाइल, भारतीय समेत दो लोगों की मौत

सऊदी अरब के अल-खार्ज शहर में रविवार को एक मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. इस घटना में 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल भी हुए हैं. सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि मिसाइल एक मेंटेनेंस और क्लीनिंग कंपनी के आवासीय परिसर पर गिरा, जिससे जानमाल का नुकसान हुआ.

Advertisement
सऊदी अरब में मिसाइल अटैक (Representational Photo: ITG) सऊदी अरब में मिसाइल अटैक (Representational Photo: ITG)

aajtak.in

  • रियाद,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:07 AM IST

सऊदी अरब के अल-खार्ज शहर में रविवार को एक मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. इस घटना में 12 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें सभी बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यह घटना अल-खार्ज गवर्नरेट में उस समय हुई जब एक मिसाइल एक रिहायशी परिसर पर आकर गिर गया. यह परिसर एक मेंटेनेंस और क्लीनिंग कंपनी के कर्मचारियों के रहने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

Advertisement

रिहायशी परिसर पर गिरा मिसाइल

सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया.

सिविल डिफेंस के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक मृतकों में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. वहीं घायल हुए सभी 12 लोग बांग्लादेशी निवासी हैं जो उसी रिहायशी परिसर में रह रहे थे.

मृतकों में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी शामिल

प्रवक्ता ने बताया कि मिसाइल गिरने से परिसर में काफी नुकसान भी हुआ है. कई कमरों और इमारत के हिस्सों को क्षति पहुंची है. सुरक्षा एजेंसियां अब घटना की जांच कर रही हैं कि यह मिसाइल कहां से आया और किस परिस्थिति में रिहायशी इलाके तक पहुंचा.

Advertisement

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया. राहत टीमों ने मलबे को हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जांच का काम भी शुरू कर दिया है.

फिलहाल सऊदी प्रशासन ने घायलों के इलाज और प्रभावित लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है. वहीं घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट क्षेत्र में कई जगहों पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement