'नवीन का शव लाना मुश्किल, विमान में घेरेगा जगह', BJP MLA का अजीबोगरीब बयान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को नवीन के पिता शेखर गौड़ा से फोन पर बात की और दुख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी. बोम्मई ने कहा, नवीन के पार्थिव शरीर को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बात की जा रही है.

Advertisement
यूक्रेन में रूस के अटैक से भारत के एक छात्र नवीन की मौत हो गई थी. यूक्रेन में रूस के अटैक से भारत के एक छात्र नवीन की मौत हो गई थी.

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 03 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST
  • बीजेपी विधायक का अजीबोगरीब बयान
  • नवीन के शव को लाने में बताई मुश्किल

यूक्रेन में रूस की सेना लगातार बमबारी कर रही है. मिसाइलें दागी जा रही हैं. यूक्रेन में हर रोज हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. रूस की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि वो सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. इन सबके बीच भारत के लिए एक अफसोसभरी खबर सामने आई. दरअसल, यह खबर थी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की रूसी हमले में मौत की. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मामले में परिवार को सांत्वना देते हुए कहा था कि सरकार नवीन का शव यूक्रेन से लाने के लिए प्रयास कर रही है.

इसी बीच अब कर्नाटक के एक बीजेपी विधायक का अजीबोगरीब बयान सामने आ रहा है. जिसमें कर्नाटक के विधायक अरविंद बेलाड का कहना है कि यूक्रेन संकट में फंसे लोगों को वापस लाना अपने आप में बहुत मुश्किल है और शव लाना और भी ज्यादा मुश्किल. उन्होंने कहा कि फ्लाइट में एक शव लाने के लिए और जगह की जरूरत होगी, जबकि एक शव के लिए आवश्यक जगह में आठ लोगों को मैनेज किया जा सकता है और वापस लाया जा सकता है.

Advertisement

इससे पहले कांग्रेस ने यूक्रेन में छात्र की मौत पर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बाबत हाल ही में ट्वीट किया, कर्नाटक के छात्र के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं, जिसकी गोलीबारी में मौत हो गई. यह त्रासदी है, जहां बीजेपी सरकार पर कोई निकासी योजना नहीं है. मोदी सरकार ने हमारे छात्रों को छोड़ दिया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यूक्रेन में फंसे हमारे छात्रों की निंदा की और उनका अपमान किया. सिर्फ फोटो ऑपरेशन हो रहे हैं. सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

गौरतलब है कि खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले कर्नाटक के हावेली निवासी नवीन शेखरप्पा की रूसी गोलीबारी में मौत हो गई थी. विदेश मंत्रालय की ओर से नवीन की मौत को लेकर जानकारी दी गई थी. इस घटना के बाद पीएम मोदी ने भी नवीन के पिता से फोन कर बातचीत की और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी थी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी कहा है कि सरकार नवीन का शव यूक्रेन से लाने के लिए प्रयास कर रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement