नेपाल: रौतहट के बाद अब बीरगंज में भड़की हिंसा... कर्फ्यू लागू, रैलियों पर रोक

नेपाल में होने वाले आम चुनाव से पहले बीरगंज में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है. इस कर्फ्यू के तहत किसी भी तरह की सभा, रैली या विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध है. सुरक्षा कारणों से सिर्फ जरूरी सेवाओं को आवाजाही की अनुमति दी गई है.

Advertisement
कर्फ्यू के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. (Photo: PTI) कर्फ्यू के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

नेपाल में आगामी 5 मार्च 2026 को होने वाले आम चुनावों से ठीक पहले देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक तनाव गहरा गया है. रौतहट के बाद अब भारत-नेपाल सीमा से सटे परसा जिले के बीरगंज में भी हिंसा भका मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है.

द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, जिला प्रशासन कार्यालय के जारी किए गए आदेश के मुताबिक, बीरगंज के श्रीपुर इलाके सहित पूर्व में बाईपास रोड से लेकर पश्चिम में सिरसिया नदी तक और उत्तर में गंडक चौक से दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक के पूरे क्षेत्र तक में कर्फ्यू लगा है.

Advertisement

इस दौरान किसी भी तरह की सभा, रैली या विरोध प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. सुरक्षा चिंताओं के बीच लागू किए गए इस कर्फ्यू में सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट दी गई है. इनमें परीक्षा देने वाले छात्र, शिक्षक, पत्रकार, मानवाधिकार संगठनों के सदस्य और पर्यटक वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी.

रौतहट में भी भड़की थी हिंसा

बता दें कि बीरगंज से पहले पड़ोसी रौतहट जिले में भी एक बारात पर हुई पत्थरबाजी के बाद भारी तनाव पैदा हो गया था. इसकी वजह से वहां भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त करनी पड़ी थी. चुनाव से ठीक पहले बढ़ती इन हिंसक घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना निष्पक्ष मतदान के लिए बेहद जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement