पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब-उल-हक’ जारी, 527 अफगान तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का किया दावा

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन ग़ज़ब-उल-हक’ में अब तक 527 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 755 घायल हुए हैं. सीमा पर बढ़ते संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने कई सैन्य ठिकानों, टैंकों और चेक पोस्टों को नष्ट करने की बात कही है. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से तुरंत संघर्ष रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

Advertisement
अफगानिस्तान-पाकिस्तान में चरम पर तनाव (File Photo: Getty) अफगानिस्तान-पाकिस्तान में चरम पर तनाव (File Photo: Getty)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन ग़ज़ब-उल-हक’ के दौरान अब तक 527 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं. यह जानकारी पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह यह सैन्य अभियान शुरू किया था. बताया जा रहा है कि अफगान तालिबान बलों द्वारा 2,600 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा के विभिन्न हिस्सों में 53 स्थानों पर हमले किए जाने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई. इसके बाद पाकिस्तान की सेना ने जवाबी अभियान चलाते हुए कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

Advertisement

सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस अभियान में 755 अफगान तालिबान लड़ाके घायल हुए हैं. इसके अलावा तालिबान के 237 चेक पोस्ट नष्ट कर दिए गए और 38 चेक पोस्ट पर कब्जा करने के बाद उन्हें भी ध्वस्त कर दिया गया.

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर किया भीषण हमला

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार इस अभियान के दौरान अफगान पक्ष के 205 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपखाने के हथियार भी नष्ट कर दिए गए. साथ ही अफगानिस्तान के भीतर स्थित 62 स्थानों पर हवाई हमले किए गए, जिन्हें पाकिस्तान ने सैन्य ठिकाने बताया है.

सरकारी टीवी चैनल पीटीवी ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने झोब और किला सैफुल्लाह सेक्टर के पास सीमा से सटे इलाकों में आतंकवादी ठिकानों को भी नष्ट किया है. इन हमलों के बाद अफगान तालिबान को अपने कई ठिकाने छोड़कर पीछे हटना पड़ा.

Advertisement

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पारक्रम सेक्टर में भी अभियान चलाया, जहां कई चौकियों को नष्ट किया गया. सेना ने भारी तोपखाने की मदद से अफगान तालिबान और ‘फितना अल-खवारिज’ के ठिकानों को निशाना बनाया.

इसके अलावा पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि अफगान तालिबान ने कुर्रम सेक्टर और अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत की सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका पाकिस्तानी सेना ने कड़ा जवाब दिया. इस दौरान कई तालिबान चौकियों के नष्ट होने और हताहत होने की भी खबर है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement