उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग का घट गया जरूरत से ज्यादा वजन, जनता परेशान

वहां एक न्यूज चैनल को युवक ने बताया कि किम जोंग काफी दुबले और कमजोर दिखाई दे रहे थे. उनकी ऐसी हालत देख हम सभी का दिल टूट गया. हमारी आंखें नम हो गईं.

Advertisement
किम जोंग उन का घटता वजन कर गया लोगों को परेशान ( एपी फोटो) किम जोंग उन का घटता वजन कर गया लोगों को परेशान ( एपी फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST
  • किम जोंग का घटना वजन कर गया परेशान
  • किम की सेहत पर सस्पेंस बरकरार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का सुर्खियों में बने रहने का सिलसिला जारी है. अब किम जोंग की सेहत को लेकर उत्तर कोरिया के लोग परेशान हो गए हैं, सभी को उनकी जरूरत से ज्यादा चिंता होने लगी है. वजह है कि किम जोंग का लगातार कम होता वजन. कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में किम का वजन अचानक से काफी कम हो गया है. वे दुबले हो गए हैं. ये देख वहां की जनता के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं.

Advertisement

किम जोंग का घटना वजन

वहां एक न्यूज चैनल को युवक ने बताया कि किम जोंग काफी दुबले और कमजोर दिखाई दे रहे थे. उनकी वो हालत देख हम सभी का दिल टूट गया. हमारी आंखें नम हो गईं. अब इसी कड़ी में एक वीडियो भी काफी वायरल रहा जहां पर किम जोंग उन किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे. अब उस समय उनका कम वजन देख कई लोग हैरान रह गए थे, लेकिन पार्टी द्वारा उस पर कोई सफाई नहीं दी गई. ऐसे में सिर्फ अटकलें लगती रहीं और कुछ भी साफ नहीं हुआ.

वैसे किम जोंग उन के वजन को लेकर सबसे पहले जर्चा जून के पहले हफ्ते में ही शुरू हो गई थी जब वे लंबे समय बाद सामने आए थे. उस समय ही एनके न्यूज के एक्सपर्ट ने कहा था कि किम का वजन काफी घट गया है. तभी से तानाशाह की सेहत को लेकर कई तरह की बाते सामने आ रही हैं.

Advertisement

सभी की नजर किम की सेहत पर

अभी सभी की नजर सिर्फ और सिर्फ किम जोंग उन की सेहत पर टिकी हुई है क्योंकि जिस प्रकार की उत्तर कोरिया की राजनीति रही है, वहां पर सिर्फ किम का ही राज देखने को मिला है. ऐसे में उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी कुछ साफ नहीं है. यही वजह है कि सभी इस समय किम जोंग उन के कम होते वजन से इतना परेशान हो गए हैं. जानकारी के लिए बता दें कि किम की खराब सेहत की खबर सबसे पहले तब जोर पकड़ी थी जब उनकी तरफ से पिछले साल स्टेट फांउडर किम II संग जन्म जंयती के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया गया था. तभी से उनकी सेहत को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं. अब कम होते वजन ने भी उसी ओर इशारा कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement