नेपाल में मंदिर से लौट रही भारतीय श्रद्धालुओं की बस 500 फीट खाई में गिरी, 7 की मौत

नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी एक बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में सात भारतीय यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए. सभी श्रद्धालु मनकामना मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे.

Advertisement
नेपाल में मंदिर दर्शन से भारतीय लौट रहे थे. (फोटो-ITG) नेपाल में मंदिर दर्शन से भारतीय लौट रहे थे. (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

नेपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में सात भारतीय यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी.

यह हादसा शनिवार रात उस समय हुआ जब श्रद्धालु प्रसिद्ध मनकामना मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे. मनकामना मंदिर नेपाल का एक लोकप्रिय हिंदू तीर्थ स्थल है. मान्यता है कि यहां दर्शन करने से देवी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक बस काठमांडू से करीब 120 किलोमीटर पश्चिम में स्थित शाहिद लखन गांव के पास हादसे का शिकार हुई. यह रास्ता हाईवे से मंदिर की ओर जाने वाली पहाड़ी सड़क पर पड़ता है.

बताया जा रहा है कि बस ढलान से नीचे उतर रही थी. इसी दौरान एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से फिसलकर करीब 150 मीटर नीचे पहाड़ी ढलान में लुढ़कती हुई एक गहरी खाई में जा गिरी.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मिलकर बस के मलबे से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें पास के अस्पतालों में पहुंचाया.

पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए सभी सात लोग भारतीय श्रद्धालु थे. घायलों में सात भारतीय यात्री शामिल हैं, जबकि दो अन्य घायल बस चालक और उसके सहायक हैं, जो नेपाल के रहने वाले हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद उनके शव परिवार वालों को सौंप दिए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement