ईरान की कोयला खदान में जबरदस्त धमाका, 30 लोगों की मौत और 17 घायल

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया कि पूर्वी ईरान में एक खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Advertisement
ईरान की कोयला खदान में धमाके होने से 30 लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) ईरान की कोयला खदान में धमाके होने से 30 लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

ईरान के दक्षिण खोरासन प्रांत में एक कोयला खदान में हुए जबरदस्त गैस विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल हुए हैं. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को बताया कि 24 लोग अभी भी लापता हैं.

सरकारी टीवी ने बताया कि यह दुर्घटना मदनजू कंपनी द्वारा संचालित खदान के दो ब्लॉकों में मीथेन गैस विस्फोट के कारण हुई, उसने बताया कि विस्फोट के समय दो ब्लॉकों में 69 कर्मचारी मौजूद थे. सरकारी मीडिया ने बताया कि विस्फोट शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे हुआ.

Advertisement

राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. पेजेशकियन ने टेलीविजन पर इंटरव्यू देते हुए कहा, "मैंने मंत्रियों से बात की और हम इस धमाके के कारणों का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं." ईरान के रेड क्रिसेंट के प्रमुख के हवाले से सरकारी टीवी ने बताया, "17 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और 24 लोग अभी भी लापता हैं."

यह भी पढ़ें: US: डोनाल्ड ट्रंप की सीक्रेट जानकारी चुराकर बाइडेन टीम को भेजे ईरानी हैकर्स, FBI ने किया बड़ा खुलासा

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये मौतें राजधानी तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित तबास में एक कोयला खदान में हुईं. इसमें कहा गया है कि शनिवार देर रात हुए विस्फोट के बाद अधिकारी आपातकालीन कर्मियों को इलाके में भेज रहे हैं. 

Advertisement

पहले भी हो चुके हैं धमाके

ईरान के खनन उद्योग पर यह पहली आपदा नहीं है. 2017 में, एक कोयला खदान विस्फोट में कम से कम 42 लोग मारे गए थे. 2013 में, दो अलग-अलग खनन घटनाओं में 11 मज़दूर मारे गए थे. इसके अलावा 2009 में कई घटनाओं में कम से कम 20 मज़दूर मारे गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement