भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन बेगम खालिदा ज़िया के जनाज़े में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसी सिलसिले में विदेश मंत्री 31 दिसंबर 2025 को ढाका का दौरा करेंगे.
Khaleda Zia Death News: बांग्लादेश की राजनीति की दिग्गज नेता और बीएनपी अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 6 बजे निधन हो गया. 80 वर्षीय खालिदा जिया लंबे समय से लीवर सिरोसिस, हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थीं और 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती थीं.
बीएनपी ने फजर की नमाज के बाद उनके निधन की पुष्टि करते हुए देशवासियों से दुआ की अपील की. उनके निधन को बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है. देशभर से श्रद्धांजलि संदेश आ रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन बेगम खालिदा ज़िया के जनाज़े में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसी सिलसिले में विदेश मंत्री 31 दिसंबर 2025 को ढाका का दौरा करेंगे.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी की एक मीटिंग आज दोपहर 12.30 बजे एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान की अध्यक्षता में हुई. यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा ज़िया के आज सुबह 6 बजे निधन के बाद बुलाई गई. बैठक में तय किया गया कि बेगम खालिदा ज़िया का अंतिम संस्कार कल ज़ोहर के बाद नेशनल पार्लियामेंट प्लाज़ा में होगा, जिसके मद्देनज़र मानिक मिया एवेन्यू, मीरपुर रोड और फार्मगेट इलाकों में विशेष तैयारियां की जाएंगी. उन्हें पार्लियामेंट इलाके के ज़िया उद्यान में ज़ियाउर रहमान के मकबरे के कॉम्प्लेक्स में दफनाया जाएगा.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया की जनाजा नमाज बुधवार को जुहर की नमाज के बाद नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा और उससे सटे मणिक मिया एवेन्यू पर अदा की जाएगी. उन्हें उनके पति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफन किया जाएगा. मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार जनाजा और दफन की प्रक्रिया में हर संभव सहयोग देगी.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीएनपी प्रमुख और पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और लोकतंत्र की स्थापना के संघर्ष में खालिदा जिया का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. शेख हसीना ने इसे बांग्लादेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति बताया और उनके बेटे तारिक रहमान, परिवार और बीएनपी कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना जताई.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख सार्वजनिक नेता बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि खालिदा जिया के निधन से उपमहाद्वीप की राजनीति को बड़ी क्षति हुई है. ममता बनर्जी ने शोक संदेश में खालिदा जिया के परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP प्रमुख खालिदा जिया के निधन के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने सात दिनों के शोक का ऐलान किया है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आज सुबह फज्र की नमाज़ के बाद निधन हो गया. भारत में जन्मी ‘पुतुल’ के नाम से पहचानी जाने वाली खालिदा जिया दशकों तक ढाका की राजनीति का प्रभावशाली चेहरा रहीं. सत्ता में रहते हुए उनका रुख अक्सर भारत के प्रति सख्त और टकरावपूर्ण रहा. उनके निधन को बांग्लादेश की राजनीति में एक लंबे और विवादास्पद दौर के अंत के रूप में देखा जा रहा है.
पढ़ें पूरी खबर: खालिदा जिया भारत में जन्मी 'पुतुल', लेकिन PAK प्रोपगैंडा की पैरोकार, प्रणब दा से मिलने से किया था इनकार
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें ढाका के संसद परिसर से सटे जिया उद्यान में उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है. खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है.
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया की नमाज-ए-जनाजा बुधवार को होगा. बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ढाका के माणिक मिया एवेन्यू पर नमाज़-ए-जनाज़ा कराने की तैयारियां चल रही हैं. खालिदा जिया के निधन के बाद देश में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि खालिदा जिया के जाने से बांग्लादेश ने एक अहम नेता को खो दिया है. पीएम मोदी ने उनके परिवार और बांग्लादेश की जनता के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सर्वशक्तिमान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे. उन्होंने खालिदा जिया को बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि देश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
मुख्य सलाहकार प्रोफेसर यूनुस ने बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनके जाने से बांग्लादेश ने एक महान संरक्षक खो दिया है. उन्होंने कहा कि खालिदा जिया सिर्फ एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि देश के इतिहास का अहम अध्याय थीं. उनके लंबे संघर्ष और लोकतंत्र में योगदान को देखते हुए सरकार ने हाल ही में उन्हें राज्य की ‘वेरी, वेरी इंपॉर्टेंट पर्सन’ का दर्जा दिया था.