पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुई फायरिंग में उनके पैर में गोली लगी. उन्हें लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस फायरिंग में एक शख्स की मौत भी हुई है. पीटीआई चेयरमैन इमरान पर गोलीबारी के विरोध में पाकिस्तान के छोटे-बड़े सभी शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके अलावा दूसरे देशों में भी इसको लेकर विरोध देखा गया है. लोग पूर्व प्रधानमंत्री पर हुई फायरिंग से गुस्से में हैं. इमरान पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि उसने इमरान पर गोली क्यों चलाई.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ ने पुलिस एनकाउंटरों में 900 लोगों को मरवाया.
उन्होंने धार्मिक कार्ड का इस्तेमाल कर मेरे खिलाफ सलमान तासीर की तरह हत्या की योजना बनाई. मैं आम लोगों के बीच से आया हूं, मेरी पार्टी सैन्य प्रतिष्ठान के तहत नहीं बनी है. मैंने 22 साल तक संघर्ष किया है.
मुशर्रफ का मार्शल लॉ लिबरल था. पिछले सात महीनों में पत्रकारों के साथ जो हुआ, वह पाकिस्तान के इतिहास में कभी नहीं हुआ. अरशद शरीफ पाकिस्तान के नंबर वन इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टर थे. वो न घबराए और और न डरे, जो हुआ उसे देश कभी माफ नहीं करेगा. अरशद शरीफ नहीं बिके. उनका परिवार, मैं और पत्रकार जानते हैं कि उनके पीछे कौन था?
इन्होंने बहुत पहले फैसला किया मुझे मरवाने का. बंद कमरे में चार लोगों ने मुझे मरवाने का फैसला किया. मैंने वीडियो बनाई और चारों के नाम बताए कि मुझे कुछ हो जाए तो मीडिया को पता हो, लोगों को पता हो ये किसने किया.जो इन्होंने 6 महीने में किया मुल्क के साथ. महंगाई बढ़ गई है. इंडस्ट्री नीचे जा रही है, इकॉनोमी नीचे जा रही है, तो लोग इनसे तंग है और लोगों ने मुझे बताया जो इनकी साजिश चल रही है. पता था मुझे किसने साजिश की.
इमरान खान ने कहा कि परवेज मुशर्रफ का मार्शल लॉ लिबरल था. उन्होंने कहा कि आज की सरकार में उस मार्शल लॉ से भी ज्यादा ज्यादती हो रही है. वे जिसको चाह रहे हैं, उन्हें जेल में डाल रहे हैं.
इमरान खान ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सरकार का नौकर है. उन्हें चुनाव में हराने के लिए आयोग ने उनकी मदद की. हमने ईवीएम मशीन के जरिए वोटिंग का सुझाव दिया था, लेकिन हमारी सुझाव नहीं माना गया.
इमरान खान आरोप लगाते हुए शहबाज सरकार के खिलाफ हमला बोला. उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए साजिश रची गई. उन्हें हटाने के लिए सरकारी पैसों का इस्तेमाल किया गया. मुझे पैसों के दम पर सत्ता से बाहर किया गया.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने शाम करीब 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक दिन पहले ही पता चला गया थ कि उन पर हमला होने वाला है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के दोनों पैरों में गोली लगी थी. लाहौर के जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, उसकी अस्पताल की ओर से ये जानकारी दी है. अस्पताल की ओर से बताया गया है कि इमरान के दोनों पैरों में चोट के 16 निशान थे.
हमले के बाद पीटीआई चेयरमैन इमरान खान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पाकिस्तान के समय के मुताबिक, ये संबोधन शाम 4 बजे होगा. इससे पहले इमरान खान ने अपनी पार्टी की टॉप लीडरशिप के साथ मीटिंग की थी, इमरान का ये संबोधन लॉन्ग मार्च और सुरक्षा को लेकर ही हो सकता है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सीएम चौधरी परवेज इलाही ने कहा है कि इस हमले के पीछे की सोच क्या है और हमलावर को पैसे कहां से आए. इसकी जानकारी जुटाने के लिए जांच की जाएगी
पीटीआई चेयरमैन पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब लॉन्ग मार्च पर फैसला लिया जाएगा. इसको लेकर इमरान ने पार्टी की टॉप लीडरशिप की बैठक बुलाई है. आज दोपहर एक बजे बुलाई गई बैठक में लॉन्ग मार्च, सिक्योरिटी और राजनीतिक हालात पर फैसला लिया जाएगा.
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या के प्रयास के मामले में जांच के लिए एक उच्च स्तरीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) गठित करने को कहा है. इस टीम में सीनियर पुलिस अधिकारी और खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों को शामिल करने के लिए कहा गया है.
इमरान खान पर फायरिंग करने वाले आरोपी का बयान लीक हो गया है. इस मामले में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने संज्ञान लिया है. उन्होंने संबंधित थाने के एसएचओ समेत पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है. पंजाब सरकार के मुताबिक, संबंधित थाना के अधिकारियों और सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाएगा.
इमरान के समर्थन में उनके हजारों समर्थक लाहौर के शौकत खानम अस्पताल के बाहर देर रात पहुंच गए थे. इसके अलावा लाहौर के ही कल्वा चौक और लिबर्टी चौक के पास इस फायरिंग के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया.
इमरान खान पर हमले के बाद एक छोटी बच्ची का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बच्ची रोती हुई दिखाई दे रही है और कह रही है कि किसी ने हमारे इमरान को गोली मारी है. इस वीडियो को पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया गया है.
इमरान खान पर गोली चलाने के विरोध में पाकिस्तान के डेरा गाजी खां में उनके समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. चार प्रांतों को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे को बंद कर दिया.
गोली लगने के बाद इमरान खान ने कहा कि अल्लाह ने उन्हें नई जिंदगी बख्शी है. वे लिखते हैं कि अल्लाह ने मुझे ये दूसरी जिंदगी दी है. इंशाल्लाह मैं फिर वापसी करूंगा, लड़ाई जारी रखूंगा.
फवाद चौधरी के मुताबिक इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है. उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक हमलावर हाथ में बंदूक के साथ नजर आ रहा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मैं पीटीआई चेयरमैन इमरान खान पर फायरिंग की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. मैंने गृह मंत्री को घटना पर तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मैं इमरान खान और उनके सहयोगियों पर गोलीबारी की निंदा करता हूं और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.