कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्षद के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में लंबी पूछताछ और जांच के बाद की गई. अधिकारियों ने कई घंटों तक पार्षद से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.