आज सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार, पुलिस और डीजीपी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सुनवाई टाल दी गई है. यह सुनवाई अब 10 फरवरी को होने की संभावना है क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने देर रात कई हलफनामे दाखिल किए हैं. इस मामले का संबंध 8 जनवरी को कोलकाता में आईपैक के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी से है, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार प्रशासन से जवाब मांगा था.