पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. फर्जी हस्ताक्षर मामले को लेकर दर्ज शिकायत और जांच के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी दबाव या जांच से वह डरने वाले नहीं हैं और अपने रुख पर कायम रहेंगे. यह मामला एक पत्र में हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता को लेकर उठे विवाद से जुड़ा है, जिसकी जांच के सिलसिले में CID की टीम अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची थी. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भी सौंपा गया है.