महाकुंभ 2025 में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. प्रयागराज, काशी विश्वनाथ और अयोध्या राम मंदिर का त्रिकोण बन गया है. लाखों श्रद्धालु इन तीनों स्थानों के दर्शन कर रहे हैं. काशी में रोजाना 5 लाख से अधिक भक्त पहुंच रहे हैं. अयोध्या में दो दिनों में 30 लाख लोगों ने दर्शन किए. भीड़ प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया है. स्कूल बंद किए गए हैं और स्थानीय लोगों से दर्शन टालने की अपील की गई है. रेलवे स्टेशन और मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं.