अयोध्या के राज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह उनकी अपनी मर्जी से था और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था. तीन दिन पहले उन्होंने इस्तीफा दिया था जिसमें उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री द्वारा योगी आदित्यनाथ पर लगाए गए आरोपों का उल्लेख किया था.