युवराज मौत मामला: ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, अब तक 3 बिल्डरों को पकड़ा, 2 फरार

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और बिल्डरों को गिरफ्तार किया है. लोटस ग्रीन बिल्डर से जुड़े रवि बंसल और सचिन कर्णवाल को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने पकड़ा है. इससे पहले विश टाउन के बिल्डर अभय कुमार को जेल भेजा जा चुका है. पुलिस लापरवाह बिल्डरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
युवराज मौत मामले में दो बिल्डर गिरफ्तार (Photo: Arvind Ojha/ITG) युवराज मौत मामले में दो बिल्डर गिरफ्तार (Photo: Arvind Ojha/ITG)

अरविंद ओझा

  • ग्रेटर नोएडा ,
  • 22 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दो और बिल्डरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लोटस ग्रीन बिल्डर से जुड़े रवि बंसल और सचिन कर्णवाल के रूप में हुई है. दोनों को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार युवराज की मौत से जुड़े मामले में कल ही कुल पांच बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इससे पहले इसी मामले में विश टाउन के बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अबतक तीन बिल्डरों को गिरफ्तार किया गया है और दो  फरार बताए जा रहे हैं. 

पुलिस ने दो और बिल्डरों को गिरफ्तार किया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लापरवाह बिल्डरों के खिलाफ की जा रही है, जिनकी अनदेखी और लापरवाही के कारण युवराज की जान गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरत रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठा रही है.

Advertisement

नियमों की अनदेखी के चलते बिल्डरों पर एक्शन

ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि युवराज के परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है. जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कार्रवाई हो सकती है. पुलिस यह भी स्पष्ट कर चुकी है कि नियमों की अनदेखी करने वाले बिल्डरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »